Blog

अंकुर पब्लिक स्कूल में अभिभावक-बाल गतिविधि का हुआ आयोजन

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष अभिभावक-बाल गतिविधि का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह गतिविधि रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं अभिभावक-बाल संबंध को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर रंग-बिरंगे एवं आकर्षक नेम प्लेट (Name Plate) तैयार किए। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला और कल्पनाशक्ति का सुंदर प्रदर्शन किया तथा बड़े गर्व के साथ अपनी बनाई हुई नेम प्लेट प्रस्तुत की। बता दे पूरे वातावरण में खुशी, उत्साह और अपनापन देखने को मिला। अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ मिलकर गतिविधियों में भाग लेकर इस अनुभव को और भी यादगार बना दिया। शिक्षकों ने भी सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की तथा बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विद्यालय निदेशक वैभव सकलानी ने बताया की यह गतिविधि सीखने, रचनात्मकता और पारिवारिक जुड़ाव का सुंदर संगम रही है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button