समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं जा रही संचालित

रायवाला । 2 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के रायवाला मंडल प्रवास के दौरान प्रतीत नगर ग्राम सभा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिकों, सेवानिवृत्त अध्यापकों, सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों तथा जल संस्थान के सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों के सम्मानित नागरिकों ने अपने विचार साझा किए और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों एवं सुझावों को प्रमुखता से रखा। अग्रवाल ने सभी वक्ताओं के विचारों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है तथा समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों और समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी समाज का अनुभवी और मार्गदर्शक वर्ग है, जिनके सुझाव विकास कार्यों को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मौके पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रतीतनगर प्रधान राजेश जुगलान, बचन सिंह रावत, चित्र बहादुर थापा, सुरेश कुकशाल, सूर्य प्रकाश क्षेत्री, नेत्र पाल सिंह, नरेश चंद्र, हरी राम, चमन सिंह, सूबेदार रमेश बाबू सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























