Blog

प्रतीतनगर में नवनियुक्त उपाध्यक्ष कोटिया का किया भव्य स्वागत अभिनंदन

रायवाला । भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोर्खा कल्याण परिषद मे ज्योति कोटिया अध्यक्ष अभिषेक शाही को उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जाधारी ) बनाये जाने पर प्रतीतनगर गोरखाली सुधार सभा भवन मे शाखा रायवाला गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष टिका थापा एवं उनके सभी सदस्य महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया जिसमें उनके द्वारा SIR मतदाता सत्यापन के महत्वपूर्ण विष्य पर चर्चा की गयी।साथ ही लेफ्टिनेंट दीपेंद्र क्षेत्री प्रतीतनगर होशियारी मंदिर रायवाला निवासी को आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने पर सभी के द्वारा बधाई भी दी गयी ।

मौके पर अध्यक्ष टिका थापा , उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद , कोषाध्यक्ष राजेश , महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं गोर्खाली सुधार सभा की सलाकार सदस्य लक्ष्मी गुरुंग यसोदा दुर्गा , अल्का छेत्री , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीना बंगवाल , उपाध्यक्ष कमलेश भंडारी अन्य उपस्थिति रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button