गंगा की तेज धारा में डूबा मेरठ का युवक

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । उत्तराखंड में मानसून के चलते बढ़े गंगा के जलस्तर ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। जानकारी देते हुए एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि आज अपराह्न 2 बजे जिला कंट्रोल टिहरी से सूचना मिली कि थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गुलर स्थित सिरासू पुल के पास मेरठ, उत्तर प्रदेश से आए पांच युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। उनमें से स्नान करते समय अचानक 23 वर्षीय सार्थक पुत्र विनोद कुमार का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गया। साथियों ने शोर मचाया लेकिन तेज धारा के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ढालवाला और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सार्थक अपने चार अन्य साथियों के साथ मेरठ से ऋषिकेश घूमने आया था। वह गाजियाबाद में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से गंगा में सर्चिंग अभियान चलाया पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
[banner id="1202"]





























