Blog

रायवाला पुलिस ने मोबाइल छीनकर फरार होने वाले को फोन के साथ किया गिरफ्तार

रायवाला । कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छीन कर फरार होने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। बता दे बीते 6 जुलाई को वादी सुरेन्द्र ओझा पुत्र श्रीराम चरण ओझा हाल निवासी पशुलोक विस्थापित निकट 16 परिवार आईडीपीएल थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून मूल निवासी ग्राम शिवाजीनगर कोतवाली सदर बाजार गुना जिला गुना म0प्र0 ने कोतवाली रायवाला पर आकर तहरीर दी कि 5 जुलाई 2026 को उसके द्वारा शर्मा कार वाशिंग सेन्टर मुर्गीफार्म प्रतीतनगर रायवाला में अपनी कार वाशिंग हेतु दी व किसी काम से वाशिंग सेन्टर से बाहर आया था कि उसी दौरान उसका जानने वाला गुरप्रीत पुत्र कुलवंत निवासी धोबी घाट जनपद हरिद्वार जो कि नशे का आदी है, वहां मौजूद मिला जिसके द्वारा वादी को अपनी बातों में उलझाकर वादी के हाथ से उसका मोबाइल फोन ओप्पो A-5G छीनकर भाग जाना बताया। वादी की तहरीर के आधार पर को कोतवाली रायवाला पर मु0अ0स0 119/2026 धारा 302(2) BNS बनाम गुरप्रीत पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आपरेशन प्रहार के वांछित अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी करने सम्बन्धी निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में वर्तमान में जारी आपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रायवाला के नेतृत्व में अभियोग के सफल अनावरण हेतु कोतवाली रायवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा क्षेत्र में उच्चकोटि की सुरागरसी पतारसी करते हुये मुखबिर सूचना तन्त्र की सूचना पर वादी के हाथ से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर समय 12.19 PM बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी रायवाला पुलिस का वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु आपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी है। आरोपी ने बताया की वह नशे के आदी हैं। कबाड़ बीनकर अपना जीवन यापन करता स्वयं का घर परिवार नही होना बताया व खुद को खानाबदोश होना बताया व बताया कि वह वर्तमान में धोबीघाट हरिद्वार में पुल के नीचे रह रहा है। घटना के बारे में जानकारी करने पर बताया कि नशे पत्ते की पूर्ति के लिये व इस प्रकार की घटनायें करता है।

आरोपी की पहचान गुरप्रीत पुत्र कुलवंत निवासी धोबी घाट कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेश चन्द खुमरियाल , हेड कॉन्स्टेबल चन्द्रपाल , कॉन्स्टेबल धर्मालाल शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button