Blog

यहाँ : हरिद्वार पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल

हरिद्वार । एक अगस्त को थाना कनखल को सूचना मिली कि एक महिला अपनी बच्ची के साथ शंकराचार्य चौक पर रोती हुयी मिली है जो कावड लेने हरिद्वार आयी थी उसके साथी बिछुड गये है व उक्त महिला न सुन सकती न बोल सकती जिसे कनखल पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया । पूछताछ करते पर उक्त महिला ना सुन सकती न बोल सकती और ना ही लिखना पडना जानती इसारों मे बताया कि मेरा पति साथ मे था हम उनसे बिछुड गये है निवास पते की कोई जानकारी नही पुलिस द्वारा उक्त महिला को थाने में निवासरत महिला कर्मियों के साथ महिला एंव बच्चे को रखा गया और परिजनों की ढूंढ खोज हेतु अलग-अलग पुलिस टीम लगाई गईl तत्पश्चात पुलिस द्वारा परिजनों के मिलने तक वन स्टोप सैन्टर गैंस प्लाट रानीपुर मे सुरक्षा की दृष्टिगत दाखिल करवाया गया, व सोशल मीडिया / व्हाटसअप ग्रुपों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया । जिसके आधार पर उक्त महिला का ससुर राजकुमार पुत्र स्व0 लाल सिहं निवासी महेन्द्र नगर नेपाल हाल निवासी गांधी नगर दिल्ली को जानकारी हुयी जो जिसे पुलिस द्वारा हरिद्वार बुलाकर आज दिनांक 04.08.26 को थाना कनखल आये जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त महिला का नाम सुमन व बच्ची का नाम शिवानी है और महिला का पति करन उर्फ कर्मा अभी तक घर नही पंहुचा है वह भी बोल नही पाता है जो पैदल पैदल कांवड लेके घर पंहुच जायेगा । महिला को उसके ससुर से मिलवाया गया जिसके द्वारा नम आंखों से इसारों इसारों मे कनखल / हरिद्वार पुलिस का बहुत बहुत धन्यबाद किया गया ।

उक्त कार्य की जनता के द्वारा भी भूरी भूरी प्रसंसा की गयी। पुलिस टीम में SHO देवेन्द्र सिहं रावत , व0उ0नि0 अनुज सिहं , हे0का0 संजय धनाई , का0 विजयपाल , म0का0 प्रियंका , म0का0 सुमन भण्डारी शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button