Blog

स्वतंत्रता दिवस पर सिविल न्यायालय ऋषिकेश में ध्वजारोहण कर किया अधिवक्ताओं को संबोधित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सिविल न्यायालय ऋषिकेश परिसर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला जज कंवर अमरिंदर सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर अपर जिला जज कंवर अमरिंदर सिंह व अध्यक्ष राजेंद्र सजवान ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता, संविधान के मूल्यों तथा न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया है । वरिष्ठ अधिवक्ता शीशराम कंसवाल व चौधरी ओंकार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संचालन पूर्व महासचिव राकेश सिंह मियां ने किया इस शुभ अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण देखने को मिला।

मौके पर अपर जिला जज द्वितीय अजय डूंगर कोटी, रुचिका गोयल, तानिया मिड्ढा, सचिव राज कौशिक, सुरेश नेगी, कृष्णा पांडे, कुशाल सिंह, अतुल यादव, सुनील उनियाल, विपुल शर्मा, लक्ष्मी सेमवाल, सुनील नवानी, कपिल शर्मा, अजय वर्मा, लक्षित खरेला, यतेंद्र थपलियाल, वासुदेव, संजय, अमित अग्रवाल, ऋषि, शरद सक्सेना, चंदन राणा, बबीता, अनीता, विवेक तिवारी, पारस अग्रवाल अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button