उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने यहाँ किया कार्यालय का उद्घाटन
2027 चुनाव से पहले स्वाभिमान मोर्चा ने फूंका चुनावी बिगुल

ऋषिकेश ( राव शहजाद )। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के जिला कार्यालय का नेपाली फार्म क्षेत्र में खेरीकला मुख्य मार्ग के नजदीक,पूजा अर्चना के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया । उद्घाटन के अवसर पर स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन विधिवत पूजा अर्चना के साथ कर दिया गया है इसका मुख्य उद्देश्य मोर्चे की नीतियों को उत्तराखंड की जनता तक घर-घर पहुंचाना है स्वाभिमान मोर्चा प्रदेश की जल,जंगल, जमीन बचाने के लिए प्रतिबद्ध है हमारी गंगा राष्ट्रीय धरोहर है और हमारे वन पूरे भारत को प्राण वायु देने का काम करते हैं किंतु फिर भी उत्तराखंड को सापेक्ष रूप से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है,क्षेत्र के लोग रोजगार के अभाव में पलायन कर चुके हैं किस तरह उनके हितों को देखते हुए रिवर्स पपलायन की व्यवस्था करी जाए उसको लेकर मोर्चा प्रतिबद्ध है, युवाओं एवं बेरोजगारो की आवाज उठाने के लिए मोर्चा प्रतिबद्ध है । वही जिला अध्यक्ष शीशपाल सिंह पोखरियाल ने कहा कि स्वाभिमान मोर्चा अपनी नीतियों को क्षेत्र के लोगों को तक पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्र की जनता की आवाज भी बनेगा उनसे जुड़ना एवं उनकी समस्याओं की लड़ाई स्वाभिमान मोर्चा जमीनी स्तर पर लड़ने का काम करेगा उन्होंने यह भी बताया कि 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है इस कार्यालय को चुनावी रणनीति के के तहत भी बहुत महत्वपूर्ण रूप से देखा जा रहा है कार्यालय का मकसद चुनावी रण में उतरने के लिए साफ संकेत दिखाई देता है उद्घाटन के अवसर पर उपस्थिती रही ।

मौके पर जिला महामंत्री गौतम सिंह राणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर दयाल धने,महिला महानगर अध्यक्ष प्रियंका राणा,प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह नेगी, संजय गुड़ाकोटी,शैलेंद्र मिश्रा, भगवान सिंह संधू,कुशाल सिंह राणा,लक्ष्मी थापा,सीमा देवी, रोहित, दिनेश, सुमि नकोटी, आनंद सिंह पवार , नरेंद्र नौटियाल भास्कर सहित अन्य उपस्थित है
[banner id="1202"]







































