पूर्व मंत्री ने ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को किया सम्मानित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित होने वाले लोगों को पटका पहनाकर, माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि अक्षय ऊर्जा आज की आवश्यकता होने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य की आधारशिला भी है। सौर ऊर्जा सहित अक्षय ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों को बढ़ावा देकर हम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा की जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं। उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्री गणेश इंटरप्राइजेज, गुमानीवाला के संदीप सुरियाल, टाटा सोल्यूशन, आवास विकास के आशीष भारद्वाज एवं टेक्नोलॉजी सोल्यूशन, काली की ढाल के राहुल भारद्वाज को सम्मानित किया गया।

मौके पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान खैरी कलां चंद्रमोहन पोखरियाल, भट्टोंवाला उपप्रधान रविंद्र रमोला, अरविंद चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]







































