राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में खेल दिवस पर किए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश । राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल विभाग के प्रभारी पंकज कोटियाल , मनीषा रावत , सौरव उनियाल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त छात्र – छात्राओं की इंडोर गेम प्रतियोगिता प्रार्थना सभा में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल के द्वारा मां सरस्वती के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर हुई l कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद किया साथ ही उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पण किया गया । विद्यार्थियों ने प्रतिदिन एक घंटा खेलने का संकल्प लिया। इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ टीम भावना और अनुशासन का विकास होगा। विद्यालय में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें इंडोर गेम शतरंज, कैरम, लूडो जैसे खेल शामिल रहे जबकि आउटडोर गेम खो- खो , कबड्डी, रस्साकशी, रस्सी कूद,चेयर रेस, चम्मच रेस और वॉलीबॉल आदि शामिल रहे।

सभी कक्षा के समस्त छात्र- छात्राओं ने गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कक्षा अनुसार उन सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गये, जिन्होंने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान कक्षा-वार प्राप्त किया इन छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित कर एवं मेडल पहनाये गए l
[banner id="1202"]








































