जनता की समस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता : प्रेमचंद

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) ।ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के गीता नगर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर अग्रवाल ने मृत्युंजय महादेव मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से ₹10 लाख देने की घोषणा की। अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। बिजली, पानी, सड़क, नाली सहित जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। क्षेत्रीय पार्षद दिनेश रावत ने अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक के नेतृत्व में गीता नगर क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ₹10 लाख की घोषणा के लिए भी डॉ. अग्रवाल का धन्यवाद किया।

मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष के.के. शर्मा, मंदिर समिति के संरक्षक प्रमोद कुमार, मंदिर समिति के सदस्य सरबजीत यादव, प्रदीप गोयल, सत्यप्रकाश जुगलान, आवेश नेगी, हेमा नैनवाल, सुनील उनियाल, विपिन रावत, विजय जुगलान, मयंक पाण्डे, प्रमोद कुमार, महेंद्र पंवार, बलबीर नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]








































