रानीपुर पुलिस का वारंटियों पर कड़ा प्रहार , 2 वारंटी दबोचे

हरिद्वार । कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वारंटियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर दिनांक 11.09.2026 एवं 12.09.2026 की रात्रि में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों के क्रम में 2 वारंटियों को हिरासत में लिया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। वारंटी की पहचान दानिश पुत्र पप्पू निवासी पावधोई, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार सम्बन्धित वाद संख्या- 2604/2023 , उसमान पुत्र हमीद निवासी पावधोई, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार। सम्बन्धित वाद संख्या- 2604/2023 मु0अ0सं0- 110/2023 धारा- 379, 411 भादवि के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में अ0उ0नि0 मोहन सिंह रावत ,हे0का0 जगदेव सिंह , का0 सर्वजीत ठाकुर , का0 सुरेन्द्र तोमर , का0 कुंवर राणा शामिल रहे।
[banner id="1202"]








































