मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर ऋषिकेश मंडल ने किया दुग्धाभिषेक

ऋषिकेश । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल द्वारा त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई है । बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान , राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल , पौड़ी के सह प्रभारी रविंद्र सिंह राणा , राज्य मंत्री चारु माथुर कोठारी , देवदत्त शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दे कार्यकर्ताओं ने मां गंगा तथा भगवान बदरी विशाल और बाबा केदारनाथ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया और उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास एवं जनकल्याण के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है ।

मौके पर बृजेश शर्मा, इंद्र कुमार गोडवानी, कपिल गुप्ता, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट , नितिन सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष गुड्डी कलोदा, मोनिका गर्ग, राकेश कुमार, चंदेश्वर यादव, मंडल मंत्री ज्योति पांडे, पवन गोयल, सौरभ गर्ग, मीडिया प्रभारी बृजमोहन मनोडी, अविनाश भारद्वाज, राजेंद्र बिजलवान, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पेरूमल जगवानी महिला मोर्चा की अध्यक्ष निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, सीमा रानी, कविता शाह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]








































