Blog

पीएम के जन्मदिवस पर भाजयुमो ऋषिकेश जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया सेवा अभियान

ऋषिकेश । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ऋषिकेश द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत जिला ऋषिकेश के सभी मंडलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 62 यूनिट रक्तदान किया।माजरी मंडल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित यह अभियान सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है । बालावाला मंडल में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा विपुल मैन्दोली ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज सेवा की सबसे बड़ी ताकत है। रक्तदान जैसे सेवा कार्यों में युवाओं की भागीदारी समाज के प्रति उनके दायित्व को दर्शाती है। डोईवाला मंडल में विधायक बृजभूषण गैरोला उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में मदद मिल सकती है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर भाजयुमो का यह सेवा अभियान सराहनीय है। ऋषिकेश मंडल में प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी ने रक्तदान शिविर में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आज बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया है।
रानीपोखरी मंडल में भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम् टुटेजा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाते हुए भाजयुमो जिला ऋषिकेश द्वारा जिले के सभी मंडलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में कुल 62 यूनिट रक्तदान हुआ है। रक्तदान महादान है और युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए संकल्पित है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम् टुटेजा ने कहा कि सभी मंडलों में शिविरों की सफलता कार्यकर्ताओं की एकजुटता, परिश्रम और सेवा भावना का परिणाम है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अंकित नैथानी, जिला मंत्री पंकज थपलियाल, अध्यक्ष ऋषिकेश अनिरूद्ध शर्मा , बालावाला मंडल अध्यक्ष आशीष राणा, डोईवाला अध्यक्ष आदर्श सिलेलान, माजरी अध्यक्ष सौरभ पाल, रानीपोखरी अध्यक्ष शुभम रावत, श्यामपुर अध्यक्ष प्राज्ञ रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button