Blog

विधायक प्रेमचंद ने सब्जी मंडी का किया औचक निरीक्षण

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी एवं अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने मौके पर उपस्थित मंडी सचिव पी.आर. कालाकोटि से नाराजगी व्यक्त की तथा मंडी परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडी समिति के व्यापारियों ने अग्रवाल के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखते हुए बताया कि मंडी में दुकानों का आवंटन नियमानुसार नहीं हुआ है। व्यापारियों ने मंडी निरीक्षक हिमांशु रावत के पिछले करीब 15 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने का उल्लेख करते हुए उनके कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा नियमानुसार कार्य नहीं किया जाता तथा व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। व्यापारियों ने मंडी परिसर में रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की समस्या भी डॉ. अग्रवाल के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि रात के समय मंडी परिसर में अंधेरा रहने के कारण व्यापारियों एवं अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने इस संबंध में मंडी परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू से वार्ता की। साथ ही उन्होंने कृषि मंत्री गणेश जोशी से भी वार्ता कर मंडी की व्यवस्थाओं एवं व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में चर्चा की। अग्रवाल ने कहा कि मंडी परिसर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं व्यापारियों से जुड़ी अन्य समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के शीघ्र निराकरण की अपेक्षा व्यक्त की।

मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद जयसवाल, बृजेश कुमार, राहुल जयसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button