Blog

दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

ऋषिकेश । राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला के विद्यार्थियों ने संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 600 मीटर बालिका जूनियर मोनिका प्रथम , लम्बी कूद जूनियर (बालक) अंकुश सिंह प्रथम लम्बी कूद जूनियर (बालिका) पायल प्रथम गोला फेंक जूनियर बालक अंकुश प्रथम गोला फेंक जूनियर बालिका राधिका (प्रथम), चक्का फेंक जूनियर बालक दिव्यांशु (प्रथम), 100 मीटर दौड बालिका जूनियर सीमा (प्रथम), २०० मीटर दौड बालक जूनियर अंकुश (प्रथम), २०० मीटर दौड बालिका जूनियर राधिका प्रथम, ५०० मीटर दौड बालक जूनियर दिव्यांश (तृतीय), ५०० मीटर दौड बालिका जूनियर पायल (प्रथम)
600 मीटर दौड बालक जूनियर अमन (तृतीय), कबडडी जूनियर बालिका राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी टीम (प्रथम), कबड्डी जूनियर बालक राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी टीम (प्रथम), रिले रेस बालिका 4X100 राजश्री चिल्ड्रन अकादमी टीम (प्रथम),रिले रेस बातम 4X100 राजश्री चिल्ड्रन एकेडेमी टीम (प्रथम) लम्बीकूद प्राथमिक बालक शिवांश (प्रथम), 50 मीटर दोड प्राथमिक बालिका प्राची ( प्रथम), 500 मीटर दौड प्राथमिक बालक शिवांश (तृतीय), 100 मीटर दौड प्राथमिक बालक प्रियान्शु (तृतीय), २०० मीटर प्राथमिक बालिका प्राची (प्रथम), ५०० मीटर दौड प्राथमिक बालक शिवांश (तृतीय), योगा राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी टीम (प्रथम), कबड्डी बालिका वर्ग राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम स्थान प्राप्त किया l विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। व खेल के मुख्य प्रभारी मनीषा रावत एवं पंकज कोटियाल ने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अदम्य उत्साह, उत्कृष्ट टीम भावना, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और सामूहिक प्रयास का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम रैंक अपने नाम की। विद्यालय के निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी ने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे उनके निरंतर अभ्यास, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस सफलता ने विद्यालय के विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button