गांधी जयंती पर जिले में शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद

पौड़ी ( राव शहजाद ) । आगामी महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले में संचालित सभी मदिरा की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने संबंधित अधिकारियों को सभी मदिरा दुकानों, बार, गोदामों और अन्य आबकारी प्रतिष्ठानों में मदिरा एवं बीयर की बिक्री, परिवहन तथा उपभोग पूरी तरह बंद रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जनपद में संचालित विदेशी मदिरा की फुटकर दुकान, उपदुकान, उपगोदाम, मदिरा एवं बीयर गोदाम, सैन्य कैंटीन एवं गोदाम, बार, बॉटलिंग प्लांट, विन्टनरी तथा डिपार्टमेंटल स्टोर आदि सभी आबकारी प्रतिष्ठान 2 अक्टूबर को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित सभी संबंधित आबकारी अनुज्ञापनों को निर्धारित तिथि पर बंद रखना सुनिश्चित करें।

साथ ही बंदी के आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
[banner id="1202"]





























