Blog

24 अक्टूबर को पीजी कॉलेज परिसर में होगा लायंस दिवाली मेला 2026

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । लॉयंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्धारा आगामी 24 अक्टूबर को लायंस दिवाली मेला 2026 पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मेले में मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी । गुरुवार को रेलवे रोड़ स्थित एक होटल में क्लब के सदस्यों ने पत्रकारों से वार्ता में यह जानकारी दी । बताया की मेले के प्रमुख आकर्षणों में मिस ऋषिकेश 2026 , डांस कॉम्पिटिशन , सिंगिग कॉम्पिटिशन , और ऑटो एक्सपो शामिल है । इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन गतिविधियाँ, खान-पान और विभिन्न स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे। मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता के माध्यम से ऋषिकेश और आसपास की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभा, प्रस्तुति, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रमुखता दी जाएगी। जिसका ऑडिशन 8 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी ऑडिशन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। पंजीकरण से संबंधित जानकारी आयोजकों द्वारा शीघ्र साझा की जाएगी। क्लब अध्यक्ष ऋषभ जैन ने बताया की लायंस दिवाली मेला ऋषिकेश की एक महत्वपूर्ण वार्षिक परंपरा बन चुका है। इस वर्ष बड़े मैदान और नए कार्यक्रमों के साथ मेले को और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। वही मेला चेयरमैन पंकज चांदनी ने कहा की क्लब की टीम आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।

 

 

क्लब सदस्यों अभिनव गोयल एवं सुमित चोपड़ा ने भी शहरवासियों से अधिक संख्या में आने की अपील की । इस अवसर पर सहयोगी श्रीवास ग्रुप होंगे । पत्रकार वार्ता में अभिनव गोयल , ऋषभ जैन , सागर ग्रोवर , अमित सिंघल , पंकज चांदनी सहित अन्य सदस्य मौजदू रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button