Blog

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है : अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) ।ऋषिकेश विधानसभा के माया कुंड वार्ड संख्या 9 में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी रूपेश गुप्ता ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल के प्रयासों से ऋषिकेश में सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी, बिजली की लाइनों को भूमिगत करने, सीवर लाइन बिछाने सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति मिली है। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों एवं कैमरे आदि लगाने के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्रयास है कि ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संवाद के माध्यम से क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझने और उनके अनुरूप विकास कार्य कराने में मदद मिलती है।

मौके पर पार्षद माधवी गुप्ता, पार्षद अजय दास, पार्षद आशु अरोड़ा, सुमित पवार, दिनेश, साक्षी तिवारी, शशि मिश्रा, ज्योति पांडे, पत्रकार संजय शर्मा, एम.एन. ढोंडियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button