Blog

अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त 25 के चालान कर 7000 शुल्क वसूला

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अवैध अतिक्रमण पर कारवाई की गई । इस दौरान पुलिस , नगर निगम , तहसील प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने ऋषिकेश बाजार, देहरादून रोड, रेलवे रोड, लक्ष्मण झूला रोड एवं अन्य स्थानों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसमें दुकानों के बाहर दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण तथा सड़को किनारे रेहड़ी फड़ ठेली वालों के द्वारा किए गए ।

 

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अतिक्रमण की कारवाई में कुल 25 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर ₹7000 संयोजन शुल्क वसूल किया गया है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button