Blog

पुलिस ने नियमो के उल्लंघन पर पहले काटा चालान, फिर हेलमेट पहनाकर समझाया सुरक्षा का पाठ

देहरादून ( राव शहजाद ) । एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा दुपहिया वाहनों पर पीलियन राइडर द्वारा हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के सम्बंध में जानकारी देने हेतु पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। रविवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा नगर के मुख्य चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान दुपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करने पर पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालकों के एम०वी० एक्ट में चालान किये गए। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा पीलियन राइडर्स को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट के उपयोगिता के सम्बंध में जागरूक कर उन्हें अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया व हेलमेट न पहनने वाले पीलियन राइडरों को हेलमेट वितरित किये गये। इस दौरान एसपी ट्रैफिक देहरादून द्वारा दुपहिया वाहनों पर डबल हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों व पीलियन राइडर्स को फूल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके इस जागरूक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए अन्य वाहन चालकों को उससे सीख लेने के लिये प्रोत्साहित किया गया ।

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि यातायात नियमों का पालन से न केवल हम स्वयं को अपितु दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है, उनके द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, ओवरस्पीडिंग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।
दो पहिया वाहनों में पीलियन राइडर्स द्वारा हेलमेट न पहनने पर पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। विगत 5 दिनों में पुलिस द्वारा पीलियन राइडर्स द्वारा हेलमेट न पहनने पर 315 वाहन चालकों के एम०वी० एक्ट में चालान किये गए है। पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही लगातार जारी है।

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक, यातायात सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button