Blog

मां कुंजापुरी मेले में कैरम-शतरंज में पर्यटन एवं विकास मेले में खिलाड़ियों का ने दिखाया दमखम

नरेंद्रनगर । मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के स्वर्ण जयंती वर्ष में मैदानी खेलों के साथ इनडोर खेलों में भी खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। अंडर-14 कैरम में 32 खिलाड़ी और ओपन शतरंज में 18 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बता दे मिली जानकारी के अनुसार कैरम प्रतियोगिता के संयोजक रमेश असवाल ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में नॉकआउट आधार पर मुकाबले हो रहे हैं, जहां खिलाड़ियों ने एकाग्रता और सटीक निशाने का प्रदर्शन किया है । वहीं, ओपन शतरंज प्रतियोगिता के सह-संयोजक शिवम डुंडी और हितेश जोशी ने बताया कि ओपन वर्ग में जूनियर और अनुभवी खिलाड़ी एक साथ रणनीतिक क्षमता दिखा रहे हैं। शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों की चालों ने खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा है ।

वही पालिकाध्यक्ष नरेंद्रनगर एवं मेला समिति अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि कल से ओपन कैरम सिंगल्स और डबल्स मुकाबले शुरू होंगे, जिनमें क्षेत्र के वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button