स्वर्गीय शिवमोहन मिश्र की स्मृति में किया रक्तदान शिविर आयोजित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । स्वर्गीय शिवमोहन मिश्र की स्मृति में गुरुवार को रेलवे रोड स्थित जैन मार्केट , ऋषिकेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दोनों रक्तकोष को कुल 91 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर का आयोजन एस. एम. शक्ति फाउंडेशन ऋषिकेश की ओर से किया गया, जिसकी संस्थापक एवं अध्यक्ष सीमा मिश्र ने बताया कि स्व शिवमोहन मिश्र की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन नगर के विश्वशनीय रक्तकोष के सहयोग से किया जाता है जिससे जरूरतमंदों को जरूरत पर रक्त मिल सके l इस आयोजन को सफल बनाने में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने विशेष प्रयास किए। रक्तदान शिविर में एम्स (AIIMS) ऋषिकेश तथा परिवर्तन ग्रुप की टीम ने प्रतिभाग कर रक्तदान के इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा । ललित मोहन मिश्र ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
ललित मोहन मिश्र ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने का प्रयास किया गया। शिविर में AIIMS ऋषिकेश और परिवर्तन ग्रुप की टीम की सहभागिता ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने रक्तदान शिविर में सहयोग देने वाली सभी टीमों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

मौके पर सीमा कोठारी ,सीमा सहगल ,रुचिरा , रुचि भट्ट , महेश किंगर ,नवीन गांधी , शिवम अग्रवाल , अक्षत चौहान जयेंद्र रमोला ,राकेश सिंह ,जगमीत सिंह ,अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]






























