Blog

धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण पर हुआ सार्थक संवाद : रमोला

ऋषिकेश । आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा कार्यक्रम के तहत घोषणा पत्र पर विचार विमर्श कर भव्य भागवताचार्य सम्मान समारोह में पूज्य भागवताचार्यों एवं विद्वतजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित आचार्य गणों के साथ धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों एवं सनातन परंपराओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उनके बहुमूल्य सुझावों एवं विचारों को गंभीरता से सुना है ।कार्यक्रम के संयोजक जयेंद्र रमोला ने कहा कि हमारे धर्माचार्य एवं विद्वतजन भारतीय संस्कृति, संस्कारों और सनातन परंपराओं के सच्चे संवाहक हैं। समाज को सही दिशा देने और आने वाली पीढ़ियों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का संचार करने में उनका योगदान अतुलनीय है। ऐसे संतों एवं विद्वानों का सम्मान करना हम सभी का सौभाग्य और दायित्व है एवं आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की बात सुनना, उनके सुझावों को समझना और जनभावनाओं के अनुरूप सकारात्मक कार्य करना है। धर्माचार्यों के मार्गदर्शन से समाज और संस्कृति को नई दिशा देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

भागवताचार्य एवं प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पूर्वाल ने कहा कि आपकी आवाज, हमारी प्रतिज्ञा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित यह सम्मान समारोह अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। आज के समय में धर्म, संस्कृति, संस्कारों और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, सद्भाव, सेवा, समरसता और मानवता का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि धर्माचार्यों एवं विद्वतजनों को सम्मान देकर उनके विचारों और सुझावों को महत्व देना एक सकारात्मक पहल है। इस प्रकार के आयोजनों से धर्म और समाज के बीच संवाद मजबूत होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

पर आचार्य दया कृष्ण, आचार्य अमित कोठारी, आचार्य वेद किशोर सिलसवाल, आचार्य देवेंद्र उनियाल, आचार्य जगमोहन मिश्रा, आचार्य जितेंद्र, आचार्य केशव बहुगुणा, आचार्य ललित त्रिपाठी, आचार्य मनीराम पैन्यूली, आचार्य मनोहर पांडे, आचार्य मनोज चमोली, आचार्य मनोज गैरोला, आचार्य मोहन भट्ट, आचार्य नागेंद्र भद्री, आचार्य नरेंद्र सकलानी, आचार्य पंकज रयाल, आचार्य पुरुषोत्तम राणाकोटी, आचार्य राकेश प्रसाद बहुगुणा, आचार्य शिव प्रसाद सेमवाल, आचार्य सुभाष डोभाल, आचार्य सुनील भट्ट, आचार्य गिरीश पांडे, आचार्य सुरेंद्र भट्ट, आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल, आचार्य शंकर प्रसाद गैरोला, आचार्य दीपक कृष्ण कुलियाल, आचार्य राजेश जोशी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पूर्व शिक्षक मदन शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सिंह, बृज भूषण बहुगुणा, हिमांशु कश्यप अन्य रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button