Blog

ऋषिकेश NSUI ने फूंका ABVP का पुतला, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग

ऋषिकेश। हल्द्वानी में छात्र नेता धीरज बिष्ट से जुड़ी घटना के विरोध में ऋषिकेश महानगर NSUI के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव के आह्वान पर छात्रसंघ महासचिव रेहान बंदोलिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शनिवार को छात्रसंघ महासचिव रेहान बंदोलिया ने कहा कि हल्द्वानी की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र राजनीति के नाम पर हिंसा और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। छात्र नेता मानव रावत ने कहा कि छात्र संगठनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा करना है, न कि भय और हिंसा का माहौल बनाना। ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक छात्र राजनीति पर सवाल खड़े करती हैं। NSUI पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। छात्र नेता उदित झा ने कहा कि उत्तराखंड में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो छात्र संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने और प्रदेश में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही एवं फांसी की सजा की मांग उठाई।

पुतला दहन करने वालों में दीपक कुशवाहा, अनमोल कुमार, शुभ कुमार, शिवानी नेगी, कशिश, सृष्टि रमोला, कार्तिक, सुजल थापा सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button