Blog

इस स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस का हुआ भव्य आयोजन

रायवाला । श्री साई बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ है । खेलकूद दिवस विद्यालय के लिए हर वर्ष एक महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है, जहाँ विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, मेहनत, खेल भावना और अनुशासन का प्रदर्शन करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका प्रीति शर्मा एवं प्रबंधक श्री अनुराग शर्मा एवं प्रधानाचार्य अमित मंगाई जी द्वारा मशाल जलाकर खेल दिवस की शुरुआत की। मशाल लेकर खेल कप्तान निश्चय छेत्री व सुहानी शर्मा के द्वारा पूरे ट्रैक पर दौड़ लगाई इसने खेल स्पर्धा को अत्यधिक बढ़ावा दिया । विद्यालय के खेल मैदान को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा सुबह से ही बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्चों के लिए आयोजित स्पर्धाएँ विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करती रहीं। इस अवसर पर विद्यालय में बॉल रोलिंग रेस , पिरामिड रेस 100 मीटर रेस २०० मीटर रेस , रिले रेस , रोल बॉल रेस , डक रेस जैसी विभिन प्रकार के प्रतियोगिताओ के आयोजन किया गया नर्सरी कक्षा में आयोजित रेबिट विथ केरट रेस में दक्षित ने प्रथम आईश ने द्वितय और काशवी ने तृतीया स्थान प्राप्त किया इसमें विद्यार्थियों ने संतुलन और गति का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा दिखाई गई ऊर्जा और मुस्कान ने पूरे वातावरण को प्रफुल्लित कर दिया । इसके बाद यूकेजी वर्ग की होला हॉप रेस आयोजित हुई, जिसमें अथर्व ने प्रथम स्थान अभियुक्त में द्वितीय स्थान व युवराज नेतृत्व स्थान प्राप्त किया विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतियोगिता को रोचक बनाया। छोटी आयु में भी बच्चों की एकाग्रता और आत्मविश्वास देखने योग्य था। प्रथम कक्षा की paper Race में अनुराग, देवांश, अनिरुद्ध ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन का पालन करते हुए अपनी पूरी क्षमता का उपयोग किया। कक्षा पांच की Partner Race में टीम भावना और आपसी तालमेल का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। शिवम और शिवेश के साथ कई अन्य विद्यार्थियों ने अपनी टीमों के साथ मिलकर लक्ष्य तक पहुँचने में सहयोग दिखाया, जो इस आयु के बच्चों के लिए उल्लेखनीय है।

कार्यक्रम के अगले चरण में वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं ने खेल मैदान में प्रतिस्पर्धा का अलग ही उत्साह पैदा कर दिया।
400 मीटर रिले रेस बालक और बालिका वर्ग 200 मीटर रेस में बालक और बालिका वर्ग, 800 मीटर रेस बालक वर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । खेल दिवस के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और कोऑर्डिनेटर मैडम द्वारा समय-समय पर बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। आयोजन की व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा और गतिविधियों के सुचारु संचालन में पूरे विद्यालय स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान में मौजूद सभी शिक्षकों ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक गतिविधि उचित एवं सुरक्षित रूप से पूरी हो।
कार्यक्रम के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों के चेहरे पर उत्साह और गर्व दोनों दिखाई दे रहे थे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक अनुराग शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है और विद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों को अकादमिक के साथ-साथ खेलों में भी प्रोत्साहित करता है।

अंत में स्पोर्ट्स कैप्टन सुहानी शर्मा के द्वारा वोट आफ थैंक्स किया गया व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। खेलकूद दिवस ने न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाया, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों को भी मजबूत किया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button