Blog

राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

ऋषिकेश ( राव शहजाद )। राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी भी की गई जिसमें विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका नेगी की अहम भूमिका रही l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुसुम कंडवाल , अध्यक्षा, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरनाम सिंह राजपूत (भावातीत ध्यान सिद्धि शिक्षक, वेद भूमि कनेक्ट, देहरादून) ने कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल जी के द्वारा आए हुए समस्त अतिथियों का पटका पहनाकर मां सरस्वती के प्रांगण में भव्य रूप से स्वागत किया गया l

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य गुमानीवाला रुकमा व्यास ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुसुम कंडवाल ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा एवं अच्छे संस्कारों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वही विशिष्ट अतिथि हरनाम सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मानसिक एवं नैतिक विकास भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम मे विज्ञान प्रदर्शनी विशेष महत्व देखा गया ।

जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा मानव शरीर विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं गणितीय पद्धतियों से संबंधित रचनाओं का मॉडल रूप में निरूपण किया गया जिनका उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षा के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button