वैदिक आचार्य अभिनंदन समारोह में 221 आचार्यों का हुआ सम्मान

ऋषिकेश । आपकी आवाज, हमारी प्रतिज्ञा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वैदिक आचार्य अभिनंदन समारोह में 221 वैदिक आचार्यों एवं देवता उपासकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं वैदिक ज्ञान को संरक्षित करने वाले आचार्यों के योगदान को सम्मान देना तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना रहा है । समारोह में उपस्थित आचार्यों को सम्मानित करते हुए उनके विचारों, समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान आचार्यों ने अपने अनुभव साझा किए तथा समाज, संस्कृति और वैदिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम संयोजक जयेन्द्र रमोला ने कहा कि वैदिक आचार्य हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा के वास्तविक संवाहक हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। आचार्यों का सम्मान करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति एवं संस्कृत के ध्वजवाहक वैदिक आचार्यों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ‘आपकी आवाज, हमारी प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम के माध्यम से हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज सुनी जाए। आज 221 आचार्यों का सम्मान कर हमने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को जाना। हमारा संकल्प है कि आचार्यों द्वारा दिए गए सुझावों को आगे बढ़ाते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे।

मौके पर आचार्य अंकित नौटियाल, आचार्य अखिलेश रतूड़ी, आचार्य अजय नौटियाल, आचार्य अतुल थपलियाल, आचार्य अनिल कुकरेती, आचार्य अभिषेक शर्मा, आचार्य अमित कोठारी, आचार्य आशुतोष डबराल, आचार्य गंगाराम व्यास, आचार्य गौरव कंसवाल, आचार्य जगदीश जोशी, आचार्य केशव पोखरियाल, गजेन्द्र विक्रम शाही, दीप शर्मा
[banner id="1202"]






































