Blog

टिहरी बांध से 1000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना पर नदी में फंसे 5 व्यक्तियों का किया रेस्क्यू

ऋषिकेश । आपदा नियंत्रण कक्ष, टिहरी से सूचना प्राप्त हुई कि टिहरी बांध से निर्धारित समय के अनुसार 1000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीम तत्काल सक्रिय हुई तथा विभिन्न घाटों पर पहुंचकर अनाउंसमेंट के माध्यम से घाटों को खाली करवाया गया। साथ ही नदी किनारे निवासरत जनमानस को बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा अपना आवश्यक सामान साथ ले जाने हेतु सूचित किया गया। इसी दौरान नदी में पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण नदी में फंसे 05 व्यक्तियों को मोटर बोट व मैनुअल तरीके से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इस घटनाक्रम में 03 घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि 02 घायलों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। उक्त घटनाक्रम के दौरान मुनिकीरेती पुलिस, SDRF टीम, आपदा राहत दल, जल पुलिस, नगर पालिका एवं मेडिकल टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी रही।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने  बताया की सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई से राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button