Blog

यहां : कार्यशाला में 50 प्रशिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

ऋषिकेश । प्रश्न पत्र निर्माण एवं आदर्श शिक्षा पर कार्यशाला का आयोजन 31 मई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एनजीए ऑडिटोरियम में किया गया है । जिसमें प्राथमिक और उच्च माध्यमिक के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. गीता शुक्ला एवं निर्मल एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. एसएन सूरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ गीता शुक्ला ने प्रश्न पत्र के खाके का महत्व और प्रश्नों के निर्माण के अर्थ, विशेषताएँ और अवधारणाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा भोजन अवकाश के बाद कार्यशाला के द्वितीय चरण में डॉ. गीता शुक्ला ने जीवन में आदर्श मूल्यों के महत्व और उनके अनुप्रयोग पर जोर दिया। कार्यशाला में व्यक्तिगत स्तर, अंतरव्यक्तिक स्तर, सामुदायिक स्तर, राष्ट्रीय स्तर और वैश्विक स्तर पर मूल्यों की समझ को खोजा गया। इसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों को एक सुरक्षित स्थान प्रदान करना था, जहाँ वे स्वयं को व्यक्त कर सकें, परस्पर संवाद कर सकें और आपसी विवादों का समाधान कर सकें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता शर्मा ने सभी‌ अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए सभी प्रशिक्षुकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि डॉ. गीता शुक्ला एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने 1986 से शिक्षा के क्षेत्र में काम किया और वे एक ग्लोबल करियर काउंसलर के रूप में प्रमाणित हैं व सीबीएसई के द्वारा आयोजित कई कार्यशालाओं में अपना बेहतरीन योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ गीता शुक्ला को स्मृति चिन्ह एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर एनजीए हेडमिस्ट्रेस अमृत पाल डंग के साथ ही विद्यालय में शिक्षक व शिक्षिकाएं सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button