Blog

टिहरी पुलिस एवं SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, बचाई गई जान

ऋषिकेश । थाना मुनि की रेती को 11 अप्रैल को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शाम करीब 18.00 बजे नीर रिजॉर्ट के नीचे सड़क से एक युवक पहाड़ी से लगभग 500 मीटर नीचे ढंगार में गिर गया है और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही थाना मुनि की रेती चौकी तपोवन की पुलिस टीम SDRF टीम तथा स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना होकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत कठिन एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर घायल युवक को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। घायल की पहचान प्रेम कुमार ठाकुर, पुत्र अशोक ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोयल डेरी, नजफगढ़, संत एन्क्लेव, दिल्ली के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल युवक को एंबुलेंस (108) के माध्यम से एसपीएस अस्पताल, ऋषिकेश भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक को गिरने के कारण शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, किंतु समय रहते किए गए त्वरित रेस्क्यू के कारण उसकी जान बचाई जा सकी।

घटना की सूचना तत्काल उस व्यक्ति के परिजनों को दे दी गई है। टिहरी पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई, समन्वय एवं मानवता पूर्ण प्रयासों की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button