Blog

रायवाला मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक प्रेमचंद से की भेंट

ऋषिकेश । विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा रायवाला मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान अग्रवाल ने पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मुंह मीठा करवाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर नवीन जिम्मेदारी की बधाई दी। बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में हुई मुलाकात पर अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को संगठन में नए दायित्व मिलने पर बधाई दी। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में ही सर्वसमाज का सम्मान होता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संगठन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन भाजपा ही है। जो सम्मान कार्यकर्ताओं को भाजपा में मिलता है, अन्य संगठन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो के लिए तत्पर होकर कार्य करने का आवाहन किया। अग्रवाल ने पदाधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक लेकर जाने को कहा। जिससे आम जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष विनोद भट्ट, बबिता रावत, बबिता कमल कुमार, हुकुम सिंह रांगड़, महामंत्री सुंदर लाल गौड़, मनोज डंगवाल, मण्डल मंत्री प्रमोद धने, मनीष कुकरेती, रोबिन रावत, मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशीला नेगी, मण्डल कार्यालय मंत्री रवि पंवार, मीडिया संयोजक रेणु शर्मा, आईटी संयोजक आदित्य राणा, सोशल मीडिया संयोजक अतुल शर्मा अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button