Blog

16 अक्टूबर को तीर्थनगरी में होगा ‘आरोग्य गरबा उत्सव-2026’ का आयोजन

ऋषिकेश । भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य और उत्सवधर्मिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरोग्य गरबा एवं डांडिया उत्सव-2026, सीजन-2 का आयोजन 16 अक्टूबर, शुक्रवार को ऋषिकेश में किया जाएगा। श्यामपुर नेपाली फार्म के निकट स्थित अनिल फार्म में शाम 5 बजे से आयोजित होने वाले इस उत्सव में गरबा और डांडिया के रंगों के साथ सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। गरबा और डांडिया भारतीय लोकसंस्कृति के ऐसे पारंपरिक नृत्य हैं जो संगीत, उल्लास और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से लोगों को जोड़ते हैं। इसी भावना के साथ आयोजित होने वाला यह उत्सव लोगों को एक मंच पर आने तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम संयोजक आराधना एवं अभिषेक रांगड़ ने क्षेत्रवासियों और संस्कृति प्रेमियों से उत्सव में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से पारंपरिक लोकसंस्कृति को प्रोत्साहित करना और लोगों के बीच सामाजिक सहभागिता एवं सौहार्द की भावना को मजबूत करना है।

बता दे उत्सव के दौरान गरबा और डांडिया की पारंपरिक छटा के बीच प्रतिभागियों को सांस्कृतिक उल्लास से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button