एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

जरूरतमंदों की मदद को आगे आती रही है रेस क्रॉस समिति : अनिता ममगाईं

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र वार्ड नंबर 35 एवं 33 में जरूरतमंद लोगों को रेड क्रॉस समिति के माध्यम से बर्तन सेट वितरित किए है । इस अवसर पर निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं द्वारा रेड क्रॉस समिति की मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. गौरव जोशी को खास तौर पर धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा समय-समय पर रेड क्रॉस समिति जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहता है।

 

 

आगे भी सोसाइटी से इसी तरह की अपेक्षा रहेगी। समाज में जरूरत मंदों की मदद करना आज के समय में बहुत बड़ी सेवा है। मौके पर रेड क्रॉस समिति से प्रभारी महासचिव हरीश चंद्र शर्मा, मुंशी चमवल, निवर्तमान पार्षद विपिन पंत, विजय बडोनी मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button