Blog

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला

श्यामपुर और रायवाला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया पुतला दहन कार्यक्रम

रायवाला ( राव शहजाद ) । नेपाली फार्म हाउस तिराहे पर ऋषिकेश जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की । रविवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के लिए जिस गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। वह सिर्फ नरेंद्र मोदी का नहीं, पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है।

पुतला दहन करने वालों में मंडल अध्यक्ष श्यामपुर चंद्रमोहन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, अनीता राणा, पुष्पा ध्यानी, राहुल अग्रवाल, सोबन सिंह कैन्तूरा, कौशल बिजल्वाण, भगवान सिंह मेहर, सदानंद गौड, अनसूया प्रसाद, महिमानंद भट्ट, रामचंद्र नौटियाल, चित्रमणि रतूड़ी, सत्यपाल राणा, आयुष रावत, गणेश रावत, बलविंदर सिंह, शमा पंवार, बबीता रावत, संजय पोखरियाल अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button