Blog

वन मंत्री ने क्रेजी एवम् पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया

रिपोर्ट : राव शहजाद

 

ऋषिकेश। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित क्रेजी एवम् पर्यटन विकास मेले का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नेताजी की प्रतिमा पर दीप जलाकर विधिवत सुभारंभ किया। इसके साथ ही शाम को जौनसार के सुप्रसिद्ध लोक गायक मनोज सागर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। घोटा समेनिया गानों पर दर्शक जमकर झूमे। जहां मनोज सागर द्वारा एक से बढ़कर एक जौनसारी गानों पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री द्वारा मनोज सागर को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने चरखी, झूलों व चाट पकोड़ों का आनंद लिया। मौके पर क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल, निवर्तमान सभासद गजेंद्र सजवान, मनोज बिष्ट, राजेंद्र थलवाल, मनोज मालासी, अजय रमोला, अधिशाषी अधिकारी तनवीर मारवाह, कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, अवर अभियंता नरेश कुमार, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, जितेंद्र सिंह सजवान, शंकर नौटियाल, जगमोहन कुडियाल, विकाश सेमवाल सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button