RIS स्कूल में हरेला दिवस पर छात्र -छात्राओं ने किया वृक्षारोपण

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में सभी कनिष्ठ एवं वरिष्ठ छात्र -छात्राओं द्वारा “हरेला पर्व” को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग, महिमा डंग, बिंदु शर्मा द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। सभी कक्षाओं के छात्र -छात्राएं अपने अपने घर से एक – एक पौधा लेकर आए। तत्पश्चात कक्षा – एक से बारहवी के छात्र_छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। छात्र छात्राओं द्वारा हरेला पर्व एवं प्रकृति को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करने हेतु बहुत सी गतिविधियां,जिनमें कक्षा प्री प्राइमरी से नन्हे नन्हे बच्चों ने कक्षा अध्यापिकाओं सहित फिंगर प्रिंट गतिविधि द्वारा हरे -भरे वृक्ष बनाये,कक्षा एक से तीन के छात्र छात्राओं ने रंगीन हरे रंग के पेपर से क्राउन बनाए ,साथ ही अन्य सभी छात्र छात्राओं ने अलग अलग तरह के पोस्टर बनाए। साथ ही सभी बच्चों ने वृक्षारोपण करते हुए खूब मनोरंजन भी किया और प्रकृति को सुरक्षित ,स्वच्छ व प्रदूषणरहित रखने हेतु प्रण भी लिया। वही विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने सभी बच्चों एवं अध्यापिकाओं सहित वृक्षारोपण कर उनके विषय में बताते हुए कहा कि वृक्ष हमारे लिए कितने लाभदायक है। वृक्ष हमारी धरोहर है। हम जिस वातावरण में रहते है ,सांस लेते है, हमे स्वच्छ वायु प्रदान करते है। इन सभी में वृक्ष हमारे जीवन में अपना सम्पूर्ण योगदान देते है।



विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने भी कहा की अपने घर पर एवम जीवन में कभी भी आपको थोड़ा समय मिले तो आप एक वृक्ष जरूर लगाएं और अपने साथ साथ अन्य सभी के जीवन को सुरक्षित बनाए। मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा , समन्वयक बिंदु शर्मा, ज्योति कोठियाल सहित उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























