एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटनराजनीतिहरिद्वार

सीएम ने हरिद्वार को कई विकास योजनाओं की दी सौगात

 

हरिद्वार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार की धजनता को 1,168 करोड़ की कई विकास योजनाओं की सौगात दी। बता दे कि ऋषिकुल ग्राउंड के नारी शक्ति महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 158 योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। इनमें सीवर लाइन, पेयजल, पर्यटन क्षेत्रों का विकास और पार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल है। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने देवपुरा चौक से ऋषिकुल ग्राउंड तक मेगा रोड शो भी निकाला, जिसमें हजारों लोगों और स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ऋषिकुल ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में जिले भर से हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले महिला स्वयं सहायता समूह के स्टाल भी लगाए गए मुख्यमंत्री ने सभी स्टालों पर जाकर महिला स्वयंसेवियों से बातचीत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच से कई महिलाओं को सम्मानित भी किया। वहीं हल्द्वानी बवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार के ऋषिकुल ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी के वन भूलपुरा में जिस विवादित स्थान को लेकर उपद्रव हुआ है उस स्थान पर अब पुलिस का थाना बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button