एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

टीएचडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 का हुआ शुभारंभ

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । टीएचडीसी के कॉर्पोरेट कार्यालय में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की मुख्य सतर्कता अधिकारी रश्मिता झा के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया । इस दौरान टीएचडीसी के विभिन्न परियोजनाओं एवं कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यरत सतर्कता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । मुख्य सतर्कता अधिकारी रश्मिता झा ने कहा की केंद्रीय सतर्कता आयोग के अधिदेश के अनुरूप सभी फोकस क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए एवं साथ ही निवारक सतर्कता के साधन के रूप में स्कूलों/कॉलेजों/निकटवर्ती ग्राम सभाओं/नगरीय-कस्बों और टीएचडीसी के विभिन्न परियोजना कार्यालयों /स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टेशन /गंगा घाटों/मुख्य बाज़ारों अन्य पर सतर्कता जागरूकता संबंधी गतिविधियों के व्यापक प्रचार एवं प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाए। उन्होंने
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंर्तगत राष्ट्र निर्माण में सत्यनिष्ठा के महत्व के बारे में कर्मचारियों और आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button