Blog

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीएम ने सुशील छाबड़ा को किया सम्मानित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं समाजसेवा के लिए ऋषिकेश के सुशील छाबड़ा को प्रतिष्ठित शाइनिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया है । मुख्यमंत्री आवास पर कल शाम आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली 35 हस्तियों एवं प्रभावशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। सुशील छाबड़ा पिछले 26 वर्षों से रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा में निरंतर योगदान दे रहे हैं। वह अब तक 119 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता कर चुके हैं। उनका यह समर्पण समाज में मानवता, सेवा और परोपकार की भावना को प्रेरित करता है। इस समारोह में सुशील छाबड़ा के साथ डॉ. नीरजा गोयल को भी ऋषिकेश से उनके सामाजिक एवं मानवीय कार्यों के लिए चयनित किया गया। सम्मानित होने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों में सौरभ जोशी, तनु रावत, पवनदीप राजन, चारू सेमवाल, आशा नेगी सहित अनेक जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं।
वही सम्मान प्राप्त करने के बाद सुशील छाबड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह सम्मान मेरी 26 वर्षों की रक्तदान यात्रा में मुझे आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों का सम्मान है। जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया खासतौर पर लायंस क्लब का एवं रक्तमित्र परिवार का जिन्होने मुझे प्रोत्साहित किया और जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित किया । उन्होंने आगे कहा यह केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए एक जिम्मेदारी भी है।

यह सम्मान मुझे आगे भी जरूरतमंदों की सहायता करने, रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने की प्रेरणा देता रहेगा। सुशील छाबड़ा ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन की नई उम्मीद देने का माध्यम है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button