Blog

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीपक ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) कांग्रेस के अधिकृत मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 37, मनसा देवी क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान दीपक प्रताप जाटव ने कहा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है और हम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे। हमारी पार्टी का उद्देश्य नगर निगम में पारदर्शी, संवेदनशील और विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा देना है। साथ ही उन्होंने कहा कि मनसा देवी में लोगों को उनकी भूमि दुकान भवन का मालिकाना हक अभी तक नहीं मिला है , उन्होंने कहा कि आपको भूमि का स्वामित्व दिलाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि नगर निगम के कार्यों में सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी आलगातार प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, जलापूर्ति, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी ठोस कदम उठाएगी। दीपक प्रताप जाटव ने कहा कि वह नगर निगम क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विकास oriented दृष्टिकोण को लेकर जनता से समर्थन की अपील की।

Related Articles

Back to top button