एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों का औचक निरीक्षण किया

रिपोर्ट  : राव शहजाद

देहरादून  । जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने शहर में बूथों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा सम्पादित कार्यों का अवलोकन किया। रविवार को जिलाधिकारी ने राजपुर रोड स्थित पोंलिग बूथ स्कॉलर हॉम, राजकीय मॉडल इन्टर कालेज किशनपुर, कन्या गुरूकुल कांगड़ी विद्यालय, मंगलादेवी कालेज का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बीएलओं बूथ पर उपस्थित पाये गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोलिंग बूथ पर विभिन्न व्यवस्थाएं देखी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान बीएलओ को अर्ह भारतीय नागरिक जो 18-19 वर्ष के हैं उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने तथा मतदाता सूची संशोधन के कार्यों से जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। इसके लिए बूथ पर मतदाताओं को पूर्ण जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि यदि वे अथवा उनका परिजन कोई अन्यत्रं विधानसभा में शिफ्ट हो गया है तो वह अपना नाम निर्वाचक नामावली से हटाकर उस स्थान पर जोड़ सकते जहां वह वर्तमान में निवासरत हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने कन्या गुरूकुल कांगड़ी विद्यालय में भवन के खिड़की दरवाजे जीर्णशीर्ण अवस्था में पाए जाने पर उन्हें ठीक कराने के निर्देश स्कूल प्रबन्धन को दिए। मौके पर सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button