इस स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया है । इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। स्वास्थ्य शिविर का संचालन डॉ. विनीता पुरी एवं डॉ. विकास घिल्डियाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें स्वस्थ रहने के उपयोगी सुझाव दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने दोनों चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक एवंc मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ आदतें अपनाने का संदेश दिया।



विद्यालय निदेशक वैभव सकलानी ने बताया की यह नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक एवं जागरूकता बढ़ाने वाला कार्यक्रम सिद्ध हुआ तथा विद्यालय की छात्र-हित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
[banner id="1202"]





























