ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैपलिंग ओपन प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में जिला खेल कार्यालय नरेन्द्र नगर टिहरी गढ़वाल एवं खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य से सभी छात्र – छात्राओं के लिए ग्रैपलिंग ओपन विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्रैपलिंग संघ के महासचिव नवीन रयाल द्वारा आमंत्रित जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गजेन्द्र राणा ,डीपी रतूड़ी ,अनुज गौड़ ,विद्यालय प्रबंधक मोहन डंग, सचिव कैप्टन सुमंत डंग एवं विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा को पुष्पगुच्छ सहित उनका स्वागत किया। तत्पश्चात प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल एवं अन्य बहुत से स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने इस शिविर में अपना नामांकन किया। ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं कक्षा नवीं की छात्रा आरवी कंसवाल एवं चौथी कक्षा की छात्रा जगावी कंसवाल ग्रापलिंग एवं कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभागी रही है एवं खेल जगत की हर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक से भी सम्मानित हुई है एवं स्कूल के नाम को गौरान्वित किया है। ग्रापलिंग शिविर में भी सभी छात्र छात्राओं को शुरुआत में साधारण रूप से खेलने के नियमों से अवगत करा गया। साथ ही सभी बच्चों में आत्म विश्वास से खेलने एवं लक्ष्य को हासिल कर अपना नाम बनाने हेतु उन्हें शिक्षित व प्रोत्साहित भी किया।ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते बाहरी रूप से बहुत से छात्र – छात्राओं ने मनोरंजन हेतु भी इस शिविर में नामांकन किया है ।

बच्चों के इस उत्साह को देखते हुए विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने उपस्थित छात्र – छात्राओं को गर्मियों की छुट्टियों का लुफ्त उठाने हेतु एवं सीखने के तात्पर्य से सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया कि खेल के हर जगत में आप बढ़चढ कर प्रतिभाग करे और वहीं शिक्षा को भी उतना ही महत्व दे।
[banner id="1202"]





























