Blog

हरिद्वार पुलिस का वारण्टियो पर सर्जिकल स्ट्राइक 5 वारण्टीयों को धर दबोचा

हरिद्वार । पुलिस ने वारंटियों के विरुद अभियान चलाकर पांच वारंटी को गिरफ्तार किया है । जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ,विगत काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटी जिसकी तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परंतु वारंटी शातिर किस्म के अपराधी थे जिस कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा थे। कोतवाली मंगलौर पुलिस विशेष टीमो का गठित कर वारण्टियों के अन्य सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गई जिसके फलस्वरूप निम्न वारंटी को पकडा गया। वारंटियों की।पहचान शाराफत पुत्र शौकत निवासी मौ0 बन्दरटोली कस्बा व थाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार स्पे0एसटी न0 662/23 धारा 135 विधुत अधि0 , सुलहर पुत्र बुद्दन निवासी ग्राम घोसीपुरा थाना कोत0 मंगलौर हरिद्वारा स्पे0 एसटी न0 140/22 धारा 135 विधुत अधि0 , सुशील पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम नाथूखेडी थाना कोत0 मंगलौर हरिद्वार स्पे0 एसटी न0 1412/22 धारा 135 विधुत अधि0 , राजेन्द्र पुत्र पलटू राम निवासी ग्राम नाथ्थूखेडी थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार स्पे0 एसटी न0 886/222 धारा 135 विधुत अधि0 , विकास कुमार तीर्थपाल निवासी ग्राम नगला चीना थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार स्पे0 एसटी न0 889/2022 धारा 135 विधुत अधि के रूप में हुई है ।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन विष्ट , उपनिरीक्षक मनोज कठैत , अपर उपनिरीक्षक गजपाल राम , हेड कॉन्स्टेबल अमित शर्मा , कॉन्स्टेबल किशन देव , कॉन्स्टेबल आमिर शमिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button