Blog

पुलिस ने 8.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया एक गिरफ्तार

ऋषिकेश । कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत आज आस्था पथ ऋषिकेश से एक अभियुक्त सूरज उर्फ सुरजा पुत्र कन्हैयालाल निवासी गली नंबर 17/18 गुमानीवाला ऋषिकेश को 8.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल तेज सिंह, दिनेश मेहर, अभिषेक, विकास व कुलदीप शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button