Blog
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर कान्त ध्यानी से आत्मीय भेंट

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश प्रवास के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र व गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर कान्त ध्यानी जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं का कुशल-क्षेम जाना तथा विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की। वरिष्ठ नेताओं के दीर्घ राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभवों से सदैव मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है। इस दौरान उनके अनुभवों, मार्गदर्शन एवं आत्मीय स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन समाज एवं संगठन को निरंतर नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है।
[banner id="1202"]








































