Blog

संगठन की रीति नीति से प्रभावित होकर ज्वाइन की भाजपा

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में जिला ऋषिकेश के 8 लोगो ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की।संगठन में शामिल होने वाले लोगों में पार्षद, पूर्व पार्षद से लेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल द्वारा की गई, कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री प्रतीक कालिया रहे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट द्वारा कार्यकर्ताओं को ज्वाइनिंग कराई गई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ,कुंदन परिहार , सुभाष बर्थवाल , देवदत्त शर्मा की गरिमामई उपस्थिति रही। सभी ने संगठन के प्रति लगन, मेहनत एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए कार्य करने की शपथ ली। वही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से लोग लगातार जुड़ रहे हैं और पार्टी दिन प्रतिदिन विश्व की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनी हुई है। भाजपा की कार्यशैली आम जनता को प्रभावित करती है इसलिए सब लोग पार्टी के साथ जुड़ने के इच्छुक रहते हैं। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्तियों से जुड़कर कार्य करने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना एवं उनको भविष्य के लिए नेतृत्व के रूप में तैयार करना हमारी रीति नीति है। जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि भाजपा का अनुशासन ही भाजपा की पहचान है। हमारे द्वारा किए गए कार्य धरातल पर दिखते है। इसलिए जनता हमें एक प्रबल राजनैतिक और सामाजिक संगठन के रूप में पहचानती है। आज पार्टी से जुड़े नए कार्यकर्ताओं को हम सब भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

पार्टी ज्वाइन करने वालों में कु. मुस्कान (पार्षद), सुंदर कंडवाल (पूर्व पार्षद/मंडल महामंत्री), ऊषा जोशी (पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा), शिखा गोस्वामी, रवि गोस्वामी (पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक), अभिनव पाल (पूर्व मंडल महामंत्री युवा मोर्चा), सुषमा पाल, संजय चिनालिया शामिल है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button