Blog
सावन के अंतिम सोमवार पर लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने किया खीर वितरण

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से मुखर्जी चौक पर खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद स्वरूप खीर वितरित की। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।वही सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम बहुत ही सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

मौके पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य ललित मोहन मिश्र एवं महेश किंगर , क्लब अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, सचिव अक्षय चौहान , कोषाध्यक्ष कमल नारंग , विनीत चावला, लोकेश अग्रवाल, रजत भोला उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]








































