Blog

आबकारी विभाग : शराब के साथ तीन महिलाओं को दबोचा

ऋषिकेश । आबकारी आयुक्त के निर्देश में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बीते 8 जुलाई को आबकारी टीम ऋषिकेश स्टाफ के साथ सात मोड ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर रोड चेकिंग के दौरान 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 225 पाउच टेट्रा पैक माल्टा कुल 5 पेटी देशी शराब बरामद कर अभियुक्ताओं के विरुद्ध धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।, महिलाओं द्वारा शराब तस्करी का अनोखा तरीका अपनाया गया है, शराब को छुपाने के लिए विशेष प्रकार के कपड़े सिले गए है, शराब को अपने शरीर में बांधकर लाया जा रहा था, जिसे टीम द्वारा चुस्ती दिखाते हुए भांप लिया गया ।

आरोपितों की पहचान राखी पत्नी सचिन निवासी नई जाटव बस्ती , कृष्णा देवी पत्नी राजू निवासी नई जाटव बस्ती , सिम्मी पत्नी टीटू जाटव बस्ती के रूप में हुई है । टीम में प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा उप आबकारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, दीपा डोबरियाल प्रधान आबकारी सिपाही व अंकित कुमार, आशीष चौहान आबकारी सिपाही शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button